कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कन्नौज ,संवाददाता। छिबरामऊ नगर पालिका क्षेत्र में संचालित गेस्ट हाउस एवं मैरिज हॉलों में प्रदूषण नियंत्रण और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान 14 गेस्ट हाउस और मैरिज हॉलों की जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि अधिकांश प्रतिष्ठानों में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं पाई गई। जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचने की आशंका जताई गई। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर नगर पालिका परिषद छिबरामऊ तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम की जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित गेस्ट हाउसों एवं मैरिज हॉलो...