अररिया, अगस्त 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सावन पूर्णिमा के पूर्व शुक्रवार की रात ऐतिहासिक सुंदर नाथ धाम सुंदरी में भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, एसपी अंजनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा व पूर्व प्रमुख सुशील सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किए। मौके पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि 14 करोड़ की राशि से सुंदरनाथ धाम सुंदरी का विकास और सौदर्यीकरण कर दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। वहीं एसपी ने कहा कि आशा करते हैं कि भक्ति जागरण कार्यक्रम में शांति बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख ने कहा कि आपदा मंत्री के नेतृत्व में सिकटी विधान सभा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। संचालन एचके सिंह ने किया। इससे पूर्व मैथिली गायिका ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.