नई दिल्ली, जुलाई 14 -- 25 किलोग्राम के एक पत्थर के टुकड़े की कीमत 20 से 40 लाख डॉलर यानी 17 से 34 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। आखिर यह पत्थर इतना खास क्यों है? दरअसल यह बेशकीमती पत्थर धरती का नहीं बल्कि मंगल ग्रह से करोड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके आया है। जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क में नीलामी के लिए रखा गया यह पत्थर मंगल ग्रह का अबतक पाया गया सबसे बड़ा टुकड़ा है। नीलामी घर 'सोथबी' बुधवार को प्राकृतिक इतिहास थीम पर आधारित नीलामी के एक भाग के रूप में 'एनडब्ल्यूए 16788' नाम के इस पत्थर को बिक्री के लिए रखेगा। इसके साथ ही एक किशोर 'सेराटोसॉरस डायनासोर' का कंकाल भी नीलामी के लिए रखा जाएगा, जो छह फुट से अधिक ऊंचा और लगभग 11 फुट लंबा है।सहारा रेगिस्तान में गिरा था पत्थर नीलामी घर के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि यह उल्कापिंड एक विशाल क्षुद्रग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.