बक्सर, जुलाई 26 -- रंगेगा शहर आजादी के अमृत पर्व पर तिरंगे के सम्मान में उठेगा बक्सर भारत विकास परिषद् द्वारा निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा बक्सर, निज संवाददाता। भारत विकास परिषद् विश्वामित्र शाखा की ओर से 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य और ऐतिहासिक 'तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकता और भारतीय अस्मिता के गौरवपूर्ण प्रतीक 'तिरंगे के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। जो जनमानस को देशभक्ति के रंग में सराबोर करेगी। यात्रा ऐतिहासिक किला मैदान से सुबह आठ बजे आरंभ होगी और नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भगत सिंह चौक पर सम्पन्न होगी। यात्रा के मार्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों, राष्ट्रीय ध्वज और युवाओं की ऊर्जावान भागीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक झांकियों और भारत माता की भव्य झलक दिखेगी। भारत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.