बिजनौर, जनवरी 14 -- जिले के किसान गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती करेंगे। 14463 हेक्टेयर में किसान गन्ने के साथ उड़द -मूंग की सहफसली खेती कर मुनाफा कमाएंगे। गन्ने के साथ सहफसली खेती की यह पहल किसानों के लिए वरदान साबित होगी। शासन के आदेश पर किसानों को उड़द और मूंग का निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। पहली बार इतने बड़े रकबे में गन्ने के साथ दलहन की खेती कराने का लक्ष्य मिला है। गन्ना विभाग और कृषि विभाग दोनों मिलकर गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती कराएंगे। गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती करने से किसानों की आमदनी बढं़ेगी। गन्ने के साथ उड़द की खेती करने से किसानों को अतिरिक्त मुनाफा होगा। फरवरी में शुरू होने वाली गन्ना बुवाई केसाथ किसान उड़द और मूंग की खेती करेंगे। निशुल्क बीज के लिए किसानों ने बुकिंग करनी शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.