सोनभद्र, मई 28 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल के मेगा समर कैंप आरोहण में 6-14 वर्ष की आयु के 45 सौ से अधिक बच्चों और युवाओं की प्रतिभा विशेषज्ञों की देखरेख में निखर रही है। एक माह की अवधि तक चलने वाले आरोहण कैंप में इन बच्चों को 138 कुशल प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप के दौरान बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबॉल, क्रिकेट, नृत्य, संगीत (गायन और वादन), पेंटिंग, जूडो-कराटे, स्विमिंग, बॉक्सिंग, स्केटिंग सहित विभिन्न विधाओं में निपुण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों की ऊर्जा को बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी की गई है, जो इस कैंप को और भी खास बनाती है।एनसीएल द्वारा आयोजित "आरोहण" समर कैंप स्थानीय क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को डिजिटल गैजेट्स की दुनिया से दूर लाकर खेल, कला और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.