खगडि़या, दिसम्बर 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय नाई समाज द्वारा महान लोक गायक भिखारी ठाकुर की 138वींं जयंती गुरुवार को सदर प्रखंड अन्तर्गत भदास के पंचवटी चौक के निकट श्रद्धापूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं भिखारी ठाकुर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर व संचालन जिला सचिव पांडव कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने भिखारी ठाकुर को महान लोक गायक बताते हुए कहा वे समाज के लोगो को गीत व नाटक के माध्यम से जगाने व कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का काम किया करते थे। भिखारी ठाकुर गीत व नाटक के माध्यम से देश में फैल रहे कुरीतियों का बहिष्कार क...