फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। जनपद की 137 ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की धनराशि डंप है। इससे विकास कार्यो पर विपरीत असर पड़ रहा है। डीपीआरओ कपिल कुमार ने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि धनराशि व्यय न होने से जनपद के वित्त आयोग के मद में रैकिंग खराब हो रही है। सचिवों का संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर कडी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सचिव विवेक कुमार, प्रशांत, मोहम्मद जीशान, दिलीप, आनंद प्रकाश सिंह, अमित यादव, वेदप्रकाश, शिव सिंह, राजीव सुमन, राजीव कुमार, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप दीक्षित, नौशाद अहमद, मोहित यादव, मनेंद्र प्रताप, अतुल अग्निहोत्री, अजय सिंह, प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेयी, विनय सिंह, तान्या सिंह आदि क ो नोटिस जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.