लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- सरकारी योजनाओं के लिए बैंकों में खोले गए खातों में धनराशि पड़ी रह गई। कुछ योजनाएं बदल गईं तो कुछ खातों में बाद में धनराशि नहीं आई। जिम्मेदार विभागों के अफसरों ने भी इन खातों का कोई संज्ञान नहीं लिया। इन खातों में करोड़ों रुपए डंप हैं। इनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। अकेले इंडियन बैंक शाखाओं में ही ऐसे 136 सरकारी खाते चिन्हित किए गए हैं जो निष्क्रिय हैं। इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख ने डीएम को पत्र लिखकर इन खातों को सक्रिय कराकर इनमें पड़ी धनराशि का उपयोग योजनाओं में कराने को कहा है। इंडियन बैंक शाखाओं में 136 ऐसे सरकारी खाते चिन्हित किए गए हैं जो सालों से निष्क्रिय हैं। जबकि इन खातों में कुल धनराशि तीन करोड़ 32 लाख रुपया पड़ी है। इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख ने डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया कि इन खातों को फिर से सक्रिय...