अररिया, जुलाई 6 -- नरपतगंज/ बथनाहा (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा पर बथनाहा एसएसबी एवं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शुक्रवार की रात्रि 136 ग्राम स्मेक नेपाली इंडियन करेंसी समेत दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप की गयी। गिरफ्तार युवक मानिकपुर वार्ड संख्या 10 निवासी मोनू कुमार पिता पवन यादव एवं पवन यादव पिता लादिलाल यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पर संदिग्ध दोनों युवकों को देखकर पुलिस एवं एसएसबी ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा। तलाशी लेने पर 136 ग्राम स्मैक समेत नेपाली 64025 एवं भारतीय 80750 रुपये समेत 03 स्मार्टफोन बरामद हुआ। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.