संतकबीरनगर, मई 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले की 135 ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ राकेश कुमार सिंह ने दी है। अभियान के तहत कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, गन्ना, मत्स्य, सिचाई, बैंक के अधिकारियों व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व प्रगतिशील कृषक प्रतिभाग करेंगे। इस अभियान में कृषि की उन्नत तकनीकि, योजनाओं की जानकारी, पीएम किसान अभियान, मृदा स्वास्थ्य की जानकारी, धान की सीधी बुवाई, जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जानी है। इसके अलावा किसानों से फीड बैक प्राप्त किया जाएगा। गजपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम नाथनगर ब्लाक के गजाधारपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर कृषि निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.