रामपुर, मई 29 -- कृषि एवं किसान मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान का आगाज आज से हो रहा है। चमरौआ ब्लाक की ग्राम पंचायत कलरख में जिला पंचायत ख्यालीराम लोधी और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार इस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इस अभियान का मकसद क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करना, किसानों के लिए उपयोगी सरकारी योजनाओं-नीतियों के बारे में बताना, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित करना है। साथ ही किसानों से फीडबैक प्राप्त करना ताकि उनके द्वारा किए गए नवाचार के बारे में वैज्ञानिक जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.