प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक करने के लिए विभाग ने 134 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। आवश्यक स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर और पोल लगाए जाएंगे। जहां जरूरत होगी वहां तार बदले जाएंगे।जोन एक के मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत 81 करोड़ का प्लान बनाया गया है। शहर के मेयोहाल, बमरौली, करेली आदि उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इन उपकेंद्रों पर एक-एक नए और अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। साथ ही पुराने उपकरण बदले जाएंगे। शहर के अलग-अलग स्थानों पर 100 से 630 केवीए क्षमता वाले 122 डिस्ट्रीब्यूशन के नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। नौ स्थानों पर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि करने की तैयारी है। इसके अलावा पुराने और जर्जर तार, पोल बदले जा...