सुल्तानपुर, दिसम्बर 30 -- सुल्तानपुर। जनपद में परिवहन कर की वसूली को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 10 बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। विभाग द्वारा लगाए गए सूचना बोर्ड में बस और ट्रक मालिकों के नाम, वाहन संख्या, पता, बकाया अवधि और कुल देय धनराशि का विवरण सार्वजनिक कर दिया है। एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला ने बताया कि वाहन स्वामियों पर वर्ष 2018 से लेकर 2026 तक का परिवहन कर बकाया है। कुछ वाहनों पर बकाया राशि 11 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सूची में शामिल अधिकांश वाहन व्यावसायिक बसें हैं। जिन पर लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया गया है। जनपद में कुल 1335 वाहन बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 134 वाहन स्वामियों ने नवंबर माह तक अपना टैक्स जमा करते हुए लगभग 23 लाख रुपये विभाग क...