बगहा, अक्टूबर 5 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। 132 केवीए आई फॉल्ट से बगहा के कई प्रखंडों में बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से ठप थी। रामनगर पावर ग्रिड में विद्युत पावर सप्लाई ठप होने के कारण बगहा अनुमंडल के कई प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित थी। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित था। समाचार प्रेषण तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। शुक्रवार की रात से लगातार हो रही तेज हवा और झमाझम बारिश के कारण एक दर्जन से अधिक जगहों पर बिजली के पोल टूट गया है। साथ ही आधा दर्जन इंसुलेटर भी पंचर हो गया है। जिसे दूर करने में कर्मी जुटे है। बिजली के फाल्ट के कारण बगहा सहित अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से दिन में भी घरों के अंदर अंधेरा छाया हुआ है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.