किशनगंज, जनवरी 26 -- किशनगंज। संवाददाता 132वीं बटालियन बीएसएफ के द्वारा रविवार को सीमा चौकी अंबिकानगर और बालाबारी के सीमावर्ती गांव में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत एक साइकिल रैली निकाली गई।रैली में सीमावर्ती लोगो को फिटनेस का संदेश दिया गया।जिसमें कमांडेंट, 132वीं बटालियन राजेंद्र सिंह बोहरा के साथ वाहिनी के अधिकारी व जवान शामिल हुए। फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के नारे के साथ साइकिल रैली सीमावर्ती क्षेत्रों से होकर गुजरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...