धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के 131 हाईस्कूलों व प्लस टू स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। प्री बोर्ड परीक्षा दो पाली में ली जएगी। पहली पाली में मैट्रिक व दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। परीक्षा 24 दिसंबर तक होगी। 26 दिसंबर से 5 जनवरी तक अन्य विषयों की परीक्षा ली जाएगी। मैट्रिक व इंटर प्री बोर्ड परीक्षा के अनुश्रवण के लिए डीसी आदित्य रंजन ने संबंधित स्कूलों में जिला व प्रखंड के प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों क प्रतिनियुक्ति की है। सभी केंद्रों में एक-एक अधिकारी जाएंगे। डीसी स्वयं बीएसएस बालिका उवि धनबाद व पीएमश्री प्लस टू हाईस्कूल धनबाद जाएंगे। डीईओ अभिषेक झा बीबी हाईस्कूल राजगंज, उत्क्रमित हाईस्कूल बोर्रागढ़ में डीएसई आयुष कुमार जाएंगे। डीसी ने जारी आदेश में कहा है कि परीक्षा के अनुश्रवण के दौर...