गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पीपीगंज पुलिस ने शुक्रवार रात जंगल कौड़िया से कबूतरबाजी गैंग के एक मास्टरमाइंड को धर दबोचा। 10 हजार के इनामी अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 130 लोगों से 80 लाख रुपये की ठगी की थी। दोपहर बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस गिरोह ने 'शीतल ट्रेनिंग एंड ट्रेड स्टेट सेंटर नाम से जंगल कौड़िया में ऑफिस खोल रखा था। इसमें लोगों को पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट टिकट दिलाने का लालच देकर पैसे ऐंठे जाते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित कबूतरबाजी का था, जिसमें कई मासूम बेरोजगारों के सपनों को रौंदा गया। 42 पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत पीड़ितों को 17 और 18 अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.