रुडकी, सितम्बर 7 -- भगवानपुर में स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया हिदयातुल उलूम मदरसे में छात्रों ने रविवार को हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत शपथ ली। हिमालय की सुरक्षा व पॉलीथिन हटाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। मदरसे के प्रधानाचार्य कासीम ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए अन्य लोगों को भी मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को हिमालय का महत्व बताते हुए कहा कि हिमालय से देश की सीमा सुरक्षित है। यह देश के पर्यावरण की विविधता का आधार है। उन्होंने कहा कि हिमालय से निकली नदियां देश के जीवन का आधार है। जीव जन्तुओं के अलावा लोगों की जीवनदायनी हैं। बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया और कहा कि हिमालय हमारे जीवन का आधार तो हैं। ही देश की शान भी हैं। उन्होंने पर्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.