गुड़गांव, अप्रैल 23 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम ने मादक पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स के साथ नाइजीरिया की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस टीम ने 13.8 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान 28 वर्षीय प्रेस ओसिब निवासी नाइजीरिया वर्तमान निवासी लोहिया अपार्टमेंट महरौली, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपित महिला से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह वर्ष-2011 में भारत आई थी। आरोपी महिला को अवैध मादक पदार्थ सप्लाई के लिए दिल्ली से एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति द्वारा दिए गए थे। आरोपी महिला दिल्ली में घरों में खाना बनाने का काम भी करती है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला के पासपोर्ट, वीजा व अन्य साथी आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.