अमरोहा, अक्टूबर 27 -- अमरोहा, संवाददाता। धान खरीद शुरू हुए 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक भी जिले में खरीद केंद्रों पर धान की आवक में तेजी नहीं आई है। 13 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष दस फीसदी यानि मात्र 13 हजार कुंतल धान की ही खरीद हुई है। मानक पर खरा नहीं उतरने वाले धान क्रय केंद्रों से लौटाया जा रहा है। इससे किसानों की मुश्किल भी बढ़ गई हैं। जिले में धान खरीद के लिए 12 केंद्र खोले गए हैं। 13 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष 25 दिन में 13 हजार कुंतल धान की खरीद की जा सकी है। वहीं धान खरीद से मंडी गुलजार है। मंडी में धान के दाम में उछाल आने के बाद किसान चावल मिलों संग आढ़तियों को धान की बिक्री कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की खेती की गई है। फसल पकने के साथ ही कटाई व थ...