अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली को लेकर हर वर्ष नुमाइश मैदान में लगने वाले पटाखा बाजार इस बार 13 से लेकर 22 अक्टूबर तक लगेगा। इसके लिए बुधवार को नुमाइश गेस्ट हाउस में विद्युत व्यवस्था के ठेके की कार्यवाही पूरी की गई। जिसमें यह ठेका जैनिथ इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के नाम छूटा। नुमाइश मैदान में हर वर्ष मुख्य पटाखा बाजार लगता है। इस बार दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएग। ऐसे में प्रशासन ने 13 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाने का निर्णय लिया है। अब तक 51 अस्थाई लाइसेंस जारी कर दिए गए। कुल 250 लाइसेंस के आवेदन प्रशासन के पास पहुंचे हैं। पिछले वर्ष बाजार के लिए कुल 259 लाइसेंस जारी हुए थे। विद्युत व्यवस्था के लिए पूर्व में प्रशासन द्वारा टेंडर जारी किया गया था। इसमें शिकायतें होने प...