हापुड़, सितम्बर 3 -- हापुड़। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को होगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के अध्यक्ष डाक्टर अजय कुमार द्वितीय की अध्यक्षता में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर प्रशासन से संबंधित वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंचने के निर्देश दिए ताकि, अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का निपटारा करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे समय और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.