नई दिल्ली, मई 17 -- ओडिशा में एक बेहद अजीब और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की ने दो लोगों के साथ मिलकर अपना पालन करने वाली मां को ही मार डाला। 13 साल पहले आरोपी लड़की सड़क पर लावारिस मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की कक्षा 8 में पढ़ती थी। 54 साल की राजलक्ष्मी पारालाखेमुंडी में एक किराए के मकान में रही थीं। 29 अप्रैल को उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि राजलक्ष्मी के विरोध के बाद भी आरोपी नाबालिग के दो लड़कों से संबंध थे। इसके अलावा वह राजलक्ष्मी की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी। आरोपी ने राजलक्ष्मी को नींद की गोलियां दे दीं। इसके बाद दो दोस्तो के साथ मिलकर तकिया से दम घोंटकर मार डाला। लड़की ने बताया कि राजलक्ष्मी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई है। दो हफ्ते बाद राजलक्ष्मी के भाई को आरोपी लड़की का फोन मिल ग...