बलिया, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सात महीने तक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी युवक लड़की को यूपी से दिल्ली और आंध्र प्रदेश भी लेकर गया। इस दौरान लगातार उसके साथ दरिंदगी की जाती रही। जनवरी में दर्ज केस में पुलिस को शनिवार को सफलता हाथ लगी और आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया गया। लड़की का पुलिस मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। बच्ची ने भी आरोपी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, खेजुरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय एक लड़की का गांव में ही रहने वाले रितेश राजभर (20) नाम के लड़के ने नौ जनवरी को अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की पड़ताल शुरू की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। इस दौरान लड़की के परिजन भी अपने स्तर से बेटी की खोजबीन करते रहे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.