गढ़वा, जून 16 -- गढ़वा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के 13 शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर सेवा पुस्तिका कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के पत्रांक 1921 दिनांक 20 दिसंबर 2018 द्वारा 24 वर्ष की निर्बाध सेवा पूर्ण कर चुके माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति की गई है। कार्यालय के पत्रांक 188 दिनांक 31 जनवरी 2025 और पत्रांक 258 दिनांक 17 फरवरी 2025 द्वारा दी गई प्रवर वेतनमान में आंशिक विसंगति को दूर करने के लिए उक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया था। मगर अभी तक शिक्षकों ने सेवा पुस्तिका कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। उन्होंने अंतिम बार सभी सेवानिवृत शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर सेवा पुस्तिका जमा करने का निर्देश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.