रांची, दिसम्बर 17 -- रांची। गुजरात के मोरबी के रहने वाले बाबूलाल बिश्नोई ने फोरबी टाइल्स के संचालक पुनीत पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में बाबूलाल बिश्नोई ने पुनित पटेल के विरूद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बाबूलाल बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। 2021 से पुनित उनसे ही टाइल्स मंगवाया करता था। करीब 13 लाख रुपए बकाया हो गया। जब राशि की मांग की तो आरोपी पुनित टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.