नवादा, फरवरी 12 -- वारिसलीगंज, निसं। वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 शेरपुर ग्रामीण मनीष कुमार उर्फ प्रदीप चौधरी का 13 माह का पुत्र मंगलवार से लापता है। घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित पिता द्वारा थाना में आवेदन देकर नन्हे बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई है। पीड़ित पिता ने अज्ञात के विरुद्ध बच्चे का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी कराई है। बच्चे के पिता के द्वारा कहा गया है कि मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे के करीब घर की महिलाएं काम में व्यस्त थीं। अबोध बच्चा घर के पास खेल रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चा का अपहरण कर लिया गया है। घर में बच्चे के नहीं होने पर काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। इधर बच्चे के माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.