हजारीबाग, जनवरी 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित 13 माईल के पास बड़कागांव चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में चालकों के लिए नेत्र जांच एवं हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में चालकों ने अपनी आंखों की जांच कराई एवं हेल्थ चेकअप कराया। चालकों की आंख जांच के अलावा बीपी,शुगर के साथ अन्य रोगों की गहन ढंग से जांच की गई है। ताकि समय रहते इलाज के पश्चात उसे दूर किया जा सके। चिकित्सकों ने कहा कि परिवहन विभाग के तरफ यह स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक चालकों की स्वास्थ्य की जांच की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.