मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। 13 महीने पहले नवलपुर मिश्रौलिया बगीचा के निकट सड़क किनारे युवकी की हत्या कर शव फेंकने के मामले में सुराग ढूंढने अयोध्या की पुलिस आई। सकरा पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर 11 नवंबर, 2024 को युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सकरा पुलिस ने बताया कि नवलपुर मिश्रौलिया गांव में सड़क किनारे मिले शव की पहचान और दर्ज कांड की जानकारी अयोध्या की पुलिस ने ली है। यूपी पुलिस सकरा क्षेत्र के एक युवक को भी हिरासत में लेकर आई थी, जिसे शव फेंकने के स्थल तक ले गई। इसके बाद पुलिस लौट गई। आशंका है कि युवक को अगवा कर कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को सकरा क्षेत्र में फेक दिया था। तब पुलिस ने उसके पास से करीब चार हजार रुपए और सोने का हनुमानी बरामद किया था। प्रशिक्षु डीएस...