प्रयागराज, जनवरी 12 -- माघ मेला के द्वितीय और तृतीय मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक यातायात प्रबंधन और डायवर्जन योजना लागू की है। श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन के अनुसार, 13 जनवरी की रात आठ बजे से 19 जनवरी की रात 12 बजे तक अथवा मेला क्षेत्र में भीड़ समाप्त होने तक प्रशासनिक व चिकित्सकीय वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में पूरा माघ मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा। साथ ही अक्षयवट दर्शन भी बंद रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों और पैदल मार्गों का उपयोग व यातायात नियमों का पालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.