धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, वरीय संवाददाता होली और होलाष्टक खत्म होने के बाद खरमास की शुरुआत हो गई। खरमास के दौरान मांगलिक कार्य पर रोक रहती है। इसलिए फिलहाल बैंड बाजा और बारात नहीं सजेगी। इस दौरान गृह पूजन, मुंडन, उपनयन संस्कार जैसे शुभ कार्य पर रोक रहेगी। मांगलिक कार्यों पर रोक 13 अप्रैल तक रहेगी। 13 को खरमास खत्म होने के साथ ही एक बार फिर से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य पर विराम लग जाता है। यह समय दान-पुण्य, जप-तप और भगवान की भक्ति करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। खड़ेश्वरी मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय बताते हैं कि धार्मिक मान्यता है कि खरमास के दौरान सूर्यदेव, वृहस्पति की राशि में प्रवेश करके, अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.