घाटशिला, अप्रैल 10 -- बहरागोड़ा।13 अप्रैल को बहरागोड़ा में भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता स्थापना दिवस में सम्मिलित होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सांसद विद्युत वरण महतो तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव की अध्यक्षता में आयोजित बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में बहरागोड़ा, बड़सोल तथा श्यामसुन्दरपुर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ मजबूत भारत विकसित करने हेतु अग्रसर है। अन्य पार्टियां परिवारवाद तथा भ्रष्...