बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- 13 अप्रैल को पटना में पान समाज का होगा महाजुटान फोटो: राजगीर पान: राजगीर में जनसंपर्क अभियान में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के कई गांवों में 13 अप्रैल को गांधी मैदान में पान समाज की रैली को लेकर बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि पान जाति को आरक्षण और सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और समाज को एकजुट करने का प्रयास है। मौके पर रमेश कुमार पान, नितीश कुमार, धीरज कुमार, गौतम तांती, पिंकी देवी, पुतुल देवी, दुर्गा तांती, मोती लाल तांती, गणेश कुमार, जितेंद्र पान, संजय तांती, नारायण तांती, बलराम तांती, चलितर तांती, सतेंद्र तांती, नेहा देवी, परशुराम तांती, नरेश तांती आदि मौजूद थे।...