जामताड़ा, जनवरी 16 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। 13वां मां चंचला महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 16 जनवरी शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। जिसमें हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल होंगी। बता दें कि महोत्सव समिति की ओर से 30000 कलश को सजाया गया है और लगभग 5 से 7000 कलश रिजर्व रखा गया है। वहीं मां चंचला के रथ को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जिस पर उनकी वेदी स्थापित कर पूरे शहर का परिभ्रमण कराया जाएगा। मंदिर प्रांगण से सुबह 8 बजे से कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य यजमान पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल करेंगे। वही महोत्सव को लेकर पूरे शहर को रंग-बिरंगे लाईटो से सजाया गया है। रंग बिरंगी रोशनी और भगवे रंग के पताकों से पूरा शहर, बाजार, गली, मोहल्ला सज गया है। वही माता के जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.