बोकारो, मार्च 31 -- 13 वीं झारखंड राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में डीपीएस चास के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर विद्यालय सहित बोकारो जिले का नाम रौशन किया है। राज्य स्तर पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के 12 जिलों के विभिन्न स्कूलों से लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीपीएस चास के विद्यार्थियों ने 24 स्वर्ण पदक व तीन रजत पदक सहित कुल 27 पदक हासिल किया है। जबकि बोकारो जिले को कुल 40 स्वर्ण पदक ,12 रजत पदक व 3 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। पदक जीतने वाले विद्यार्थियों में आशी सिंह ने चार स्वर्ण पदक, टियारा,अनुश्री जेना व शिवांशी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक, कार्तिशा शर्मा जया सिद्दीकी व वंशिका सुमन ने दो-दो स्वर्ण पदक एक-एक रजत पदक व मिशिता बर्णवाल ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस अवसर पर विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.