किशनगंज, मार्च 4 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि (विनय कुमार अजय) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गांव-गांव में खेल को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जिला प्रशासन जुट गया है। इस दिशा में 1295 लाख की लागत से जिले के 107 पंचायतों में मनरेगा योजना से खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए 107 पंचायतों में 132 स्थल चिन्हित कर खेल मैदान निर्माण की दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गयी है। सबसे ज्यादा पोठिया में 27 जगहों पर खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। हालांकि जिला प्रशासन की मानें तो विभिन्न पंचायतों में 15 खेल मैदानों का निर्माण कार्य भौतिक रूप से पूरा कर लिया गया है। बता दें कि खेल मैदान सहित संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभा दम तोड़ देती थी। इसी को देखते हुये सीएम नीतीश कुमार द्वारा ...