साहिबगंज, नवम्बर 18 -- साहिबगंज। साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा में फेरी सेवा सोमवार से एक बार फिर शुरू हो गया है। इससे गंगा पार करने में लोगों को काफी सुविधा होगी। बाढ़ के समय गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर प्रशासन ने फेरी सेवा को बंद करवा दिया था। इसके चलते करीब 127 दिनों तक फेरी सेवा बंद रही। शादी विवाह के मौसम में लोगों को गंगा पार करने में काफी परेशानी हो रही थी। फेरी सेवा बंद रहने से लोगों के सामने गंगा पार कर बिहार के कटिहार,पूर्णिया,सहरसा आदि जाने के लिए दो ही विकल्प था। पहला नाव के सहारे गंगा पार करना । दूसरा भागलपुर जाकर बस से कटिहार ,पूर्णिया या आसपास के अन्य जिलों में जाना। दोनों ही सफर में लोगों को आर्थिक नुकसान व समय की बर्बादी दोनों होती थी। उधर, पहले दिन एक एक बार ही साहिबगंज से मनिहारी और मनिहारी से स...