नई दिल्ली, फरवरी 19 -- भारत में बाइक खरीदने का ट्रेंड अब तेजी से बदल रहा है। पहले जहां लोग सिर्फ सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब ग्राहक अपग्रेड करना चाहते हैं। यही वजह है कि 125cc से ऊपर की बाइक्स की बिक्री लगातार बढ़ रही है और प्रीमियम सेगमेंट में नई हलचल देखने को मिल रही है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के पहले 9 महीनों में मिड-टू-लार्ज मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बादशाहत कायम है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ई-विटारा के किस वैरिएंट पर खर्च करें लाखों रुपए, देखें सभी के फीचर्स और कीमत मिड-टू-लार्ज मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबला काफी तेज हो गया है। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी लगभग 27% से बढ़ाकर करीब 32% कर ली है। ...