जहानाबाद, जून 14 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 18 अप्रैल से शुरू किया गया महिला संवाद कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। अरवल जिला अंतर्गत 567 ग्राम संगठनों में कुल 57 दिनों तक आयोजित किये गये महिला संवाद कार्यक्रम में 125261 महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी हुई। वहीं महिलाओं की ओर से 15443 आकांक्षाएं निकल कर सामने आई। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के बीच लीफलेट और मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र भी वितरित किया गया। महिलाओं की मुखरता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण की झलक महिला संवाद कार्यक्रम में देखने को मिली। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं सफलता से अवगत कराया गया। महिलाओं को सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.