रांची, मई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को पूरे राज्य में लगभग 1250 वित्तरहित स्कूल और इंटर कॉलेजों में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रही। शैक्षणिक संस्थानों के गेट में ताले लटके रहे। लगभग तीन लाख से ज्यादा बच्चों का पठन पाठन ठप रहा। शैक्षणिक हड़ताल में 10 हजार से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारियों ने भाग लिया। शैक्षणिक हड़ताल की सफलता के लिये वित्तरहित संघर्ष मोर्चा ने राज्य के सभी शिक्षक-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मोर्चा के कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि 2020 में मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया था कि प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन हो चुका है। आयोग में अनुशंसा आते ही राज्य सरकार समान काम के लिए समान वेतन और अन्य सुविधाएं देगी। मुख्यमंत्री के सदन में आश्वासन के बाद तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.