महाराजगंज, अगस्त 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 2 बल्लभनगर तिवारी टोला में शुक्रवार को करीब 125 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के तहत देवी भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों की अपार भीड़ और श्रद्धा से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मां भगवती दरबार से आरंभ होकर यह कलश यात्रा तिवारी टोला, परतावल कस्बा, बाजार, बभनौली होते हुए हट्ठी माता मंदिर तक पहुंची, जहां जलाभिषेक कर मां भगवती की आराधना की गई। पंडित दुष्यंत पराश्रय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में मुख्य यजमान बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी उर्फ राजू बाबू सह परिवार रहे। जल भरने के उपरांत भक्तजन भगवती दरबार लौटे, जहां कलश स्थापना व प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान नगरवासियों ने जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.