खगडि़या, जुलाई 18 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने बिहार सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले को ऐतिहासिक और जनहित में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणाएं नहीं, बल्कि योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2005 से पहले राज्य की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार बिजली उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बन चुका है। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त 2025 से ही लागू हो रही इस योजना से राज्य के करीब 1 करोड़ 67 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही आने वाले तीन वर्षों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.