लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- ग्रंट नं 12 गांव का वजूद मिटाने पर तुली शारदा नदी। करीब सवा सौ घर काटने के बाद भी नदी का नहीं रुक रहा कटान। सोमवार नदी ने पांच और घर निगल लिए। घर, जमीन, रास्ता, पेड़ सब नदी बहा ले जा रही है। सैकड़ों लोग कटान से बेघर होने के बाद बांध पर खुले में रहने को मजबूर हैं। गांव में सुबह से शाम लोगों को सामान हटाने में गुजर रही है। तमाम समस्याओं से जूझ रहे लोगों को प्रशासन से मदद की उम्मीद है। तहसील निघासन के ग्रंट नं 12 गांव में शारदा नदी रोजाना घरों को निगलते जा रही है। करीब सवा सौ घर काटने के बाद भी नदी ने रुख नहीं बदला है। गांव में हो रहे कटान से सोमवार को रामखेलावन, राजमती, दीपू,शिरमोहन,सोनू के घर नदी में समा गये। बताया जाता है रामखेलावन के पांच कमरों व बरामदा वाला पूरा मकान एक साथ सुबह नदी में समा गया। ग्रामीण कटान क...