बलरामपुर, फरवरी 2 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। क्षेत्र में आयोजित 125वां तीन दिवसीय सालाना उर्स ए मुकद्दस रविवार सुबह कुल शरीफ के साथ संपन्न हो गया। उर्स के दूसरे दिन मगरिब की नमाज के बाद दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक प्राप्त किया। ईशा की नमाज के बाद उतरौला के मोहल्ला रफी नगर स्थित बाबा हज़रत ख्वाज़ा हसन जैनुल्लाह शाह शफी की दरगाह के सामने भव्य कव्वाली कार्यक्रम आयोजित हुआ। मसकरवा के कव्वाल किसमत अली, रेतवागाढ़ा के अकबर अली जाफराबादी के असलम की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोग कव्वालियों पर झूमते नजर आए। इससे पूर्व कमेटी सदस्यों, कव्वालों और अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। कमेटी सदर महफूज गनी ने बताया कि उ...