अररिया, जनवरी 16 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गश्ती के दौरान क्रमश: कलियागंज व बेलबाड़ी गांव से 124 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब व नौ पाऊच औफिसर च्वाइस ह्विस्की बरामद किया। इस दौरान धंधेबाज भागने में सफल रहे। इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक मो. इस्लामुद्दीन के बयान पर पलासी थाना में दो धंधेबाजों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज केस में अर्जुन चौधरी साकिन हसनपुर तथा पंचानंद यादव उर्फ फुलवा साकिन बेलबाड़ी को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुर गांव के रहने वाला अर्जुन चौधरी बिना नम्बर की बाईक पर शराब लादकर कलियागंज बेलसरी होते हुए बरदबट्टा उरलाहा के रास्ते हसनपुर जानेवाला है। इसके सत्यापन के लिए पुलिस टीम चौधरी टोला कलिय...