नई दिल्ली, जून 25 -- आज केईसी इंटरनेशनल के शेयर की कीमत में 5 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग लग गई। यह उछाल तब देखने को मिली जब कंपनी को अपने सिविल बिजनेस में 1,236 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला। कंपनी का शेयर 888.70 रुपये के पिछले भाव के मुकाबले 909.55 रुपये पर खुला। फिर दिन के कारोबार के दौरान यह करीब 4.93 प्रतिशत चढ़कर 933.95 रुपये तक पहुंच गया। पिछले छह महीने में यह शेयर 21 प्रतिशत से ज्यादा गिरा था, लेकिन पिछले एक महीने में करीब 8 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया है।क्या है नए ऑर्डर की बात? केईसी इंटरनेशनल ने आज ही जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसे भारत में सिविल प्रोजेक्ट्स के लिए 1,236 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। यह कंपनी के बिल्डिंग्स ऐंड फैक्ट्रीज (B&F) सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इसमें पश्चिमी भारत में मशहूर रियल एस्टेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.