आगरा, जुलाई 14 -- श्री गिरिराज जी सेवा मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव में शिवलिंगों का पूजन और अभिषेक वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में 121 श्री नर्मदेश्वर शिवलिंगों का विधिपूर्वक पूजन, अर्चन और रुद्राभिषेक किया गया। लगभग पांच घंटे तक चले इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जल, दुग्ध, दही, घी, शहद, गंगाजल, नारियल पानी, गन्ने, अनार का रस और तीर्थ जलों से अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नर्मदा नदी से लाए गए पवित्र शिवलिंगों के रुद्राभिषेक में कैलाश मानसरोवर, ...