लोहरदगा, जुलाई 15 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अन्तर्गत चंदवा गढ़गांव के समीप 1200 फिट ऊंची पहाड़ी पर स्थित महादेव मंडा गुफा में सावन माह की पहली सोमवारी को भक्तों द्वारा श्रद्धा और हर्षोल्लाष के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से भक्त स्थानीय नदी से जल भरकर पूजा अर्चना के लिये पहुंचने लगे थे। वही पहाड़ी पर स्थित महादेव मंडा गुफा तक आने के लिये सीढ़ी बनी हुई है। जिसे भक्तजन आसानी से गुफा तक पंहुच कर भगवान महादेव का दर्शन कर पूजा अर्चना करते हैं। प्रखंड क्षेत्र के अलावे गुमला जिला अन्तर्गत घाघरा प्रखंड क्षेत्र के अलावे अन्य जगहों से भक्त यहां पूजा के लिये आते हैं। भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारा से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। त्रिलोकी सिंह, हौड़ा उरांव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.