भागलपुर, दिसम्बर 14 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो गई, जिससे रात में ठंड का असर कुछ कम हो गया, हालांकि सुबह में ठंड का सितम जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जबकि रविवार की सुबह से ही धूप चमकी तो लोगों ने दिन में गुलाबी मौसम का आनंद लिया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब दिन संग रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी। एक सप्ताह में ठंड जिले में बहुत हद तक बढ़ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.